महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा बीजेपी में ही संभवः अनामिका

Spread the love

– भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश विधानसभा से पहले सभी राजनैतिक पार्टियां देश की आधी आबादी महिलाओं  को अपने पक्ष में करने में जुट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने सोमवार को रामलीला मैदान में आयोजित जिला सम्मेलन में अपनी ताकत झोंकी और महिला कार्यकर्ताओं में जोश फूंका।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति स्वरूपा है। भाजपा महिला शक्ति को सशक्त कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान इसी सरकार में है। हम सबको प्रण लेना है कि हम महिलाओं को सम्मान देने वाली इकलौती पार्टी भाजपा के लिए जनसंपर्क कर प्रदेश में पुनः योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बनाएंगे।
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बदौलत नारी शक्ति को हर क्षेत्र में मजबूती मिल रही है।
भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य ममता सिंह गौर ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। उनके भविष्य के निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चल रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आज महिला शक्ति के नाम से कई  योजनाएं चला रही है और महिला शक्ति को सशक्त कर रही है। महिलाओं को स्वालंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मंचासीन अतिथियों को दिव्या त्रिपाठी ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री विनीता द्विवेदी ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष ममता सिंह गौर, ममता, नगर अध्यक्ष अर्चना सिंह, दुर्गा रैकवार, माया प्रजापति, राखी चौबे, भाजपा नेता जगदीश गौतम, दिनेश तिवारी व प्रमेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!