41 नवविवाहित जोड़ों को दिए गए शगुन किट

Spread the love

-सामूहिक विवाह समारोह के दौरान हुआ वितरण
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया| इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 41 जोड़ों को शगुन किट का वितरण किया गया। उन्हें बताया गया कि शादी के दो साल तक परिवार नियोजन के साधन अपनाएं और बच्चा पैदा करने से बचे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह के दौरान 41 जोड़ों को शगुन किट वितरित की गई। जोड़ों को परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया है। परिवार नियोजन के नोडल अफसर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके चौरिहा बताया कि आज राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को शगुन किट वितरित की गई है। साथ ही उन्हें परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों को उपयोग करने के लिए प्रचार साहित्य के जरिए जागरूक किया गया है। प्रचार साहित्य के जरिए उन्हें बताया गया है की शादी के बाद दो साल तक बच्चा पैदा करने से बचें| इसके लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधन जैसे अंतरा इंजेक्शन, छाया टेबलेट्स, माला एन के साथ कंडोम इस्तेमाल करें। एक से दूसरे बच्चे के बीच तीन साल के अंतराल रखने के लिए भी बताया गया| उन्होंने बताया कि अमूमन शगुन किट का वितरण नव दंपतियों को आशा कार्यकर्ता द्वारा वितरित किया जाता है। सामूहिक विवाह समारोह में इस बार 41 नवविवाहित जोड़ों को शगुन किट दी गई है।जबकि इसके पहले आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान 138 नवविवाहित जोड़ों को यह किट वितरित की गई थी। शगुन किट में छाया टेबलेट दो डिब्बी, कंडोम एक पैकेट, दो तोलिया दो रुमाल, एक नेल कटर बिंदी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!