धान खरीद न होने पर 21 से होगा आन्दोलन: भाकियू

Spread the love

चित्रकूट। भाकियू की किसान पंचायत शहीद पार्क में मंडल सचिव उदय नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार ने पंचायत स्थल पर आकर लिया।

     मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित किसान पंचायत में भाकियू जिला महामंत्री अरूण कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिले के धान खरीद केन्द्रों में सुचारू ढंग से खरीद न होने पर किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। पांच जनवरी को भाकियू की ट्रैक्टर रैली में भारी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुँचे थे। जिलाधिकारी के भरोसे के बाद आन्दोलन खत्म हुआ था लेकिन आज भी 50 फीसदी किसानों के धान नही खरीदे गये। 28 फरवरी से धान क्रय केंद्र बन्द हो जायेंगे। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धान खरीद केंद्र में प्रभारियों की मनमानी से 60 से 70 कुंतल धान किसानों का खरीदा जाता है। लबेद रामनगर और केंद्र प्रभारी रात में अंधेरे का लाभ उठाकर तौल करते हुए सीधे गोदाम में रखवा देते हैं।

        तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि बारिश व ओला से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को नहीं मिला। जिसे अबिलम्ब दिलाया जाए। 20 फरवरी तक धान खरीद न होने पर 21 फरवरी से किसान धान खरीद को लेकर अपनी-अपनी तहसीलों में प्रदर्शन करेंगे।

      किसान पंचायत में नीलकंठ द्विवेदी, प्रेमचंद वर्मा, राकेश सिंह, रमेश चंद्र पाठक, हनुमान पाल, रामेश्वर सिंह, साधो प्रसाद, शिव सिंह, अर्जुन सिंह, नरेश सिंह, श्याम नारायण सिंह, राजकुमार पाण्डेय, बद्री विशाल, रामकिशोर यादव, रामलाल पटेल व भाकियू जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह समेत आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!