जनपद न्यायाधीश को अधिवक्ता संघ ने दी भावभीनी विदाई 

Spread the love

चित्रकूट: जिला अधिवक्ता संघ ने बुधवार को संघ भवन में जनपद न्यायाधीश रवींद्र नाथ दुबे का विदाई समारोह आयोजित किया। अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी व सचिव नवीन चन्द्र त्रिपाठी ने जिला जज का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

     स्थानांतरित जिला जज ने कहा कि उनको चित्रकूट में काम करने का सौभाग्य मिला, यह उनके लिए गर्व की बात है। जिला जज ने अधिवक्ताओं के सहयोग को सराहा।

   इस मौके पर अधिवक्ताओं ने उनका माल्यार्पण किया। हेमराज सिंह, जगत नारायण पांडेय, आदर्श कुमार श्रीवास्तव व अशोक कुमार गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए और जिला जज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संघ सुरेश तिवारी, सचिव नवीन चंद्र त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता श्यामसुंदर मिश्रा व शशीकांत पांडेय ने स्मृति चिह्न भेंट किए। संचालन जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने किया। इस मौके पर विजय प्रकाश त्रिपाठी, अनुराग सिंह, विनोद कुमार सिंह, सूर्यपाल मिश्र, बिंदा प्रसाद प्रेमी, राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी, सचिन कुमार श्रीवास्तव, रामेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश ओझा, कामता प्रसाद, शिवाकांत त्रिपाठी, दुर्विजय सिंह, निर्भय सिंह, देवेंद्र पांडेय, लखनलाल चौधरी, शिवनरेश गर्ग, बब्बू गर्ग, सुरेश सिंह प्रभु, राहुल श्रीवास्तव, राजेश सिंह, नीलेश कुमार उपाध्याय, मनोज कंचनी, रामनारायण पांडेय, अवधनारायण तिवारी, विवेक मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, प्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप श्रीवास्तव, चुनबाद प्रसाद व रवी माथुर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!