राम चरित्र की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

Spread the love

चित्रकूट: चित्रकूट के बिहारा में शनिवार को संगीतमय राम कथा का आयोजन किया गया। जिसमें कथावाचक नवलेश दीक्षित महाराज ने कथा के माध्यम से राम चरित्र, पारिवारिक समस्याएं, सामाजिक जिम्मेदारियां इत्यादि का महत्व समझाया।

कथावाचक नवलेश दीक्षित महाराज ने कहा कि कथा इस भाव से सुनें कि ये आपके ही घर, परिवार की कहानी है। भगवान राम प्रत्येक घर के सदस्य हैं, किसी को भी ये नहीं भूलना चाहिए। जिनके मन में मानवता को जगाने का भाव है, भगवान श्री राम उन सभी के घर के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि राम कथा से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बार-बार चिंतन करने से चरित्र का निर्माण होता हैं। राम कथा गंभीर होती है, उसे सुनने में मन नहीं लगता, लेकिन ये बात जान लें कि जीवन में कई बार ऐसे पल आते हैं, जब हमें गंभीर होना पड़ता है। तब हमें राम कथा बहुत बड़ा संबल देती है। ये कथा हम सबके जीवन में बहुत मायने रखती है। रामकथा का मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक सनातन धर्म के अनुयायियों के पारिवारिक सदस्यों की कथा है। इस मौके पर मुख्य यजमान रमेश भाई, भोले राम शुक्ला, श्यामलाल द्विवेदी व रमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!