केंद्रीय मंत्री ने चौपाल लगाकर विकास योजनाओं की समीक्षा की

Spread the love
चित्रकूट। केंद्रीय श्रम-रोजगार एवं पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने जनपद चित्रकूट भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत बनकट में पहुंच कर विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर निरीक्षण किया। साथ ही कंम्पोजिट विद्यालय बनकट में चौपाल लगाकर योजनाओं की समीक्षा की।
    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि कि चित्रकूट आकांक्षी और महत्वाकांक्षी जनपद है, प्रधानमंत्री मोदी के सात साल में किए गए कार्यों से लोगों को लाभ मिला है। यह सरकार गरीब कल्याणकारी सरकार है जो योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजकर उनको लाभ दे रही है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य विशेष रूप से आकांक्षी जनपद का भ्रमण कर केंद्र सरकार को किए गए विकास कार्यों से अवगत कराना है। कहा कि  प्रधानमंत्री जी ने मंत्रियों को आदेश दिया है कि जनपद में जाकर सरकार के कार्यों की समीक्षा करें और देखें। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, आशा बहू ग्राम रोजगार सेवक, आगनबाड़ी कार्यकत्री व पंचायत सहायक से बात कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को बधाई देते हुए कहा कि जनपद में भारत सरकार व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर काम हुआ है।
    तत्पश्चात माननीय केंद्रीय मंत्री ने गर्भवती महिलाओं में सविता व अर्चना की गोद भराई की। साथ ही आदिम सिंह व लक्ष्मी को अन्नप्रासन तथा विष्णु, खुशी, प्रियांशी, रितु व मानसी को पुष्टाहार एवं रामदुलारी व रजनी को प्रधानमंत्री आवास की चाभी एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किया। साथ ही निःशुल्क खाद्यान्न वितरण भी किया।  मुन्नी, फूलचंद व बबलू को शौचालय का स्वीकृति पत्र भी सौंपा।
    इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट क्लास भी देखें एवं छात्र छात्राओं से पठन-पाठन व एमडीएम में मीनू के अनुसार भोजन मिलने की जानकारी की। लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया।
    इस अवसर पर सांसद बांदा/ चित्रकूट आरके सिंह पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नरेंद्र गुप्ता, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी देवेश कोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे व पूर्व विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल,  मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयदेव सिंह व उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान सोना देवी, सचिव अनिल सिंह सहित ग्रामवासी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!