मनिकपुर सीट से नही लड़ेंगे चुनाव- वीर सिंह

Spread the love

चित्रकूट- पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल मानिकपुर विधानसभा से चुनाव नही लड़ेंगे। शुक्रवार को उन्होने इस बारे में पार्टी कार्यालय लखनऊ में जानकारी दी। कहा कि वह पार्टी में कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे।  समाजवादी पार्टी ने वीर सिंह पटेल को चित्रकूट की सदर सीट से हटाकर मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था ।

     समाजवादी पार्टी ने चित्रकूट की दोनों विधानसभाओं से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। चित्रकूट जिले की कभी दस्यु प्रभावित रही सीट मानिकपुर से समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक वीर सिंह को टिकट दिया है। बतादें कि वीर सिंह को सपा ने वर्ष 2012 में विधायकी का टिकट दिया और वह विधायक भी बन गए। वर्ष 2017 में चित्रकूट सीट से सपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया पर वह भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से हार गए। वीर सिंह पटेल फिलहाल बतौर पूर्व विधायक जनता के बीच सदर चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय थे लेकिन पार्टी ने चित्रकूट सीट से अनिल प्रधान और वीर सिंह को मानिकपुर से टिकट दे दिया। शायद सीट बदल जाने से वीर सिंह ने चुनाव लडने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे, लेकिन मानिकपुर सीट से चुनाव नही लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!