लोकतंत्र की संप्रभुता को बनाए रखना हम सबका दायित्व- डीएम

Spread the love

– जिले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

चित्रकूट : जिले में उत्साह-उमंग के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सरकारी और गैरसरकारी भवनों में आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कैंप कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। अधिकारियों,  कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई।

कलेक्ट्रेट परिसर में गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि लंबे संघर्ष और  देशभक्तों के बलिदान के बाद यह स्वतंत्रता मिली है। हम उन्हें नमन करते हैं जिन्होंने आजादी के सपने को साकार रूप दिया। हमें लोकतंत्र की संप्रभुता को बनाए रखने की आवश्यकता है। हम अपना काम भार स्वरूप न करके सेवा भाव के रूप में करें। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें वोट देना आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को ही संविधान लागू हुआ था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत गाए। जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आयुध सहायक मनोज कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) वंदिता श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, सत्यम मिश्रा, राजबहादुर यादव व वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

     उधर, पुलिस लाइन में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।  मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रहे। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने परेड की सलामी ली और जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। डीएम और एसपी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का संचालन उप निरीक्षक आफाक खां ने किया। पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। परेड में शामिल टोली नं. एक को मार्च पास्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम एवं टोली नं. छह को द्वितीय स्थान मिला। इनके कमांडरों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, राजापुर रामप्रकाश, नगर शीतला प्रसाद पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्रनाथ उमराव, प्रभारी निरीक्षक-चौकी व शाखा प्रभारी, प्रधान लिपिक आलोक सिंह, स्टेनो कमलेश कुमार राव,  वाचक संतराम सिंह आदि मौजूद रहे।

     सभी शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि में आजीवन कुलाधिपति जगदगुरु रामभद्राचार्य ने झंडारोहण किया। उधर, ग्रामोदय विवि में कुलपति प्रो. भरत मिश्रा ने झंडा फहराया।

—-पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित—-

इस मौके पर उल्लेखनीय कामों पर पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिहन, मुख्य आरक्षी उमेश चंद्र तिवारी को सराहनीय सेवा सम्मान, उप निरीक्षक सूबेदार बिंद थाना राजापुर को उत्कृष्ट सेवा पदक (भारत सरकार) एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायल यूपी-112 के नौ कर्मियों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!