पांच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Spread the love

– खेलकूद, योगासन, बौद्धिक, ललित कला व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई

चित्रकूट। आजादी के अमृत महोत्सव के परिपेक्ष्य में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के स्थापना पर्व पर आयोजित पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का शुभारंभ आज समारोह पूर्वक विद्या और कौशल की देवी माँ सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ हुआ। ग्रामोदय महोत्सव के मुख्य संयोजक प्रो नंदलाल मिश्रा व प्राध्यापक प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास संयुक्त रूप से पूजन – हवन के यजमान के रूप में शामिल हुए। विद्वान आचार्य के तौर पर राजेन्द्र प्रसाद तिवारी व अर्जुन गर्ग के श्रीमुख से मंत्रोच्चारण हुआ। 8 से 12 फरवरी 2022 के मध्य  कुलपति प्रो भरत मिश्रा के मार्गदर्शन पर आयोजित पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव के पहले दिन खेलकूद, योगासन, बौद्धिक, सांस्कृतिक व ललित कला की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। दीनदयाल शोध संस्थान से जुड़े प्रकल्पों द्वारा संचालित गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

  यूनियन बैंक, केनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, काष्ठ कला, ग्रामोदय विवि के कृषि संकाय व कौशल केंद्र के स्टाल लगाए गए हैं। ग्रामोदय प्रदर्शनी के संयोजक डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि ग्रामोदय महोत्सव स्थल पर प्रदर्शनी के अनेक संस्थाओं ने स्टाल आरक्षित कराए हैं। 9 फरवरी को डॉ नीलम चौरे के संयोजन में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी होगी। 10 फरवरी को प्रो डी पी राय के संयोजन में उन्नत पशु गोष्टी, डॉ अनिल अग्रवाल के संयोजन में पुरा छात्र संगम एवं प्रो  अमरजीत सिंह के संयोजन में ग्रामोदय गोष्ठी संपन्न होगी।11 फरवरी को प्रो आई पी त्रिपाठी के संयोजन में व्याख्यान माला का आयोजन होगा। इस दौरान संकाय स्तरीय प्रतियोगिताएं भी होगी। 9 फरवरी को स्वच्छ संकाय प्रतियोगिता डॉ पावन सिरोठिया के संयोजन में होगी। 8 से 11 फरवरी के मध्य डॉ विनोद कुमार सिंह के संयोजन में खेलकूद प्रतियोगिता, डॉ प्रसन्न पाटकर के संयोजन में ललित कला प्रतियोगिता, डॉ राममूर्ति त्रिपाठी के संयोजन में बौद्धिक प्रतियोगिता एवं डॉ विवेक फड़नीस के संयोजन में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 12 फरवरी 2022 को स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास के संयोजन में विशेष प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण व मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!