किसानों के लिए समर्पित है भाजपा सरकार- मानवेंद्र

Spread the love

 

: भौंरी में किसान सम्मेलन और खोह में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

 चित्रकूट : भारतीय जनता किसान मोर्चा द्वारा बुधवार को आयोजित किए गए किसान सम्मेलन में   मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने किसानों की विशाल सभा को कृषक इण्टर कालेज भौंरी के खेल ग्राउण्ड में सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास के क्षेत्र में रिकार्ड काम किया है। किसान सुखी हो, आत्मनिर्भर हो यही भाजपा का संकल्प है। मोदी सरकार और योगी सरकार किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। किसान कर्जमाफी, किसान सम्मान निधि, खाद बीज का पारदर्शी वितरण करने का काम  भाजपा की डबल इंजन की सरकार कर रही है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि किसान अपने खेतों में गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती करें। जहर मुक्त खेती करके किसान अपने आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकता है तथा इस कार्य में भाजपा सरकार किसानों के साथ है। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास के     कार्यों के लिए ही बनी है। सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर दे रही है। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों  के विकास को संकल्पित है तथा जन कल्याणकारी योजनाओं से किसानों व आम जनमानस का लाभांवित कर रही है। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार विकास की पर्याय है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश को नम्बर वन बनाने के लिए सभी किसान अपने गांवों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की पुनः सरकार बनाने को हर बूथ पर सक्रिय व संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आभेष मिश्र ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, भाजपा नेता पीएन सिंह, रामसागर चतुर्वेदी, रामबाबू गुप्ता, सन्तोष मिश्र, श्याम नारायण शुक्ल, निर्मलेन्द्र पाण्डेय, द्रोणाचार्य, श्रवण, जितेन्द्र, अनूप त्रिपाठी, जगदीश गौतम, रामेन्द्र गौतम, जयप्रकाश व जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

    इसके पूर्व श्रीजी स्कूल खोह में प्रमुख कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने जनता से पुनः एक बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। कार्यकर्ता सम्मेलन में लोनिवि राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल, मऊ मानिकपुर विधायक आनन्द शुक्ला, जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे व जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जगदीश गौतम, अरविंद मिश्र, श्याम गुप्ता, रवि गुप्ता, बृजेन्द्र शुक्ला, दिव्या त्रिपाठी और अर्चना सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!